सीतामढ़ी, अगस्त 10 -- सीतामढ़ी। अगस्त क्रांति दिवस की 84 वीं वर्षगांठ पर आन्दोलन की धरती पुनौरा में रविवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमे।किसान व मजदूरों ने संघर्ष के अगले चरण का बिगुल फूंका,जान दे देंगे-जमीन नही देंगे। बिहार सरकार सेटेलाईट सीतापुरम प्रोजेक्ट वापस लो का आन्दोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया।महापंचायत की अध्यक्षता भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक बैधनाथ हाथी व संयोजक संतोष कुमार की अध्यक्ष मंडल ने की।जिसका संचालन समन्वयक किशोरी हाथी ने की। मौके पर प्रो आनन्द किशोर ने कहा तीन माह से सेटेलाईट सीतापुरम प्रोजेक्ट वापस लेने के सवाल पर संघर्षरत किसानों से बात नही करना,वगैर मांगे लैंड पुलिंग लाकर 45% जमीन छीनकर संपति के संवैधानिक अधिकारों (अनुच्छेद 300(क))से वंचित कर लैंड लौक करना बिहार सरकार का लोकतंत्र पर सीधा हम...