अगस्त के पहले सप्ताह में लगेगी मंडलीय पेंशन अदालत
प्रयागराज, जुलाई 21 -- प्रयागराज। प्रयागराज मंडल में मंडलीय पेंशन अदालत का आयोजन अगस्त के प्रथम सप्ताह में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के मंत्री संत लाल सोनकर ने बताया कि जिन पेंशनरों की पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की त्रुटि या शिकायत है, वह 25 जुलाई तक अपनी वाद याचिका तीन प्रतियों में अपर निदेशक पेंशन, प्रयागराज मंडल कार्यालय में जमा कर दें। उन्होंने बताया कि वाद याचिका प्रपत्र मंडलीय कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इससे पेंशनरों की लंबित समस्याओं के निस्तारण में सुविधा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.