धनबाद, जून 29 -- धनबाद। खड़गपुर रेल मंडल के जलेश्वर स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग के मद्देनजर गोमो होकर आनंद विहार से भुवनेश्वर के बीच चलने वाली ट्रेनें अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में देरी से चलेंगी। 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस आनंद विहार से एक घंटा देरी से खुलेगी। इसी तरह 25 अगस्त को 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भुवनेश्वर से ढाई घंटे, 29 अगस्त को 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से ढाई घंटे और 30 अगस्त को 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भुवनेश्वर से दो घंटे की देरी से खुलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...