सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- सीतामढ़ी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार की ओर से अगस्त 2026 की राज्यस्तरीय राजस्व रैंकिंग जारी की गई है। इसमें राजस्व कार्यों के समग्र निष्पादन में सीतामढ़ी जिले को राज्य में दूसरा स्थान मिला है। जिले को कुल 77.25 अंक प्राप्त हुए हैं। जुलाई की रैंकिंग की तुलना में जिले की स्थिति में एक स्थान का सुधार हुआ है। रैंकिंग में म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा-2, आधार सीडिंग, अपर समाहर्ता न्यायालय, डीसीएलआर न्यायालय और जिलाधिकारी न्यायालय में मामलों के निष्पादन समेत विभिन्न राजस्व मानकों को शामिल किया गया है। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य को उपलब्धि का आधार बताया गया है。

एडीएम राजस्व को राज्य में दूसरा स्थान अगस्त की एडीएम पीओपी रैंकिंग में सीतामढ़ी के अपर समाहर्ता (राजस्व...