अगस्त की बारिश ने तोड़ा 35 साल का रिकॉर्ड, जुलाई की कमी हुई पूरी, किसान गदगद
वाराणसी, सितम्बर 1 -- यूपी में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। अगस्त के अंतिम हफ्ते में तो कई ऐसा जिला नहीं रहा जहां झमाझम बारिश नहीं हुई हो। मानसून लगभग हर इलाके पर मेहरबान है। यह स्थिति पश्चिम से पूरब तक देखने को मिल रही है। अगस्त की बारिश ने 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल औसत से 82 फीसदी अधिक बारिश का रिकार्ड बना है। जुलाई में औसत से कम बारिश से चिंतित किसानों का अगस्त में तनाव दूर हो गया है। नदी-नहरें भी लबालब हो गए हैं। इससे रबी तक की फसलों के लिए पानी की चिंता नहीं करनी होगी। पिछले दो साल से लगातार अगस्त में चार सौ एमएम से कुछ अधिक बारिश हो रही है। बनारस में जुलाई में औसत से 51 फीसदी कम बारिश हुई थी। तब किसानों को धान की नर्सरी की चिंता सता रही थी। अगस्त में बादलों ने उनकी चिंता दूर कर दी। अगस्त में औसत 245.1 एमएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.