अगवा हुई लड़की बरामद, आरोपित गिरफ्तार
गया, जून 16 -- शेरघाटी थाना क्षेत्र के कमात गांव से इसी माह अगवा की गई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहरण के आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलरी गांव निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई नामजद प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की गई। बरामद नाबालिग की मेडिकल जांच कराई जा रही है। वहीं एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने चांपी गांव से वारंटी रमेश मांझी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.