अगवा लड़की बरामद अपहर्ता गिरफ्तार
मधुबनी, अगस्त 13 -- हरलाखी। नौ माह बाद एक अपहृत नाबालिग लड़की को हरलाखी थाना की पुलिस ने राजस्थान से बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के ही दुर्गापट्टी गांव निवासी सुभम कुमार पासवान के रूप में हुई है। लड़की पांच नवंबर को ट्यूशन के लिए घर से निकली। शाम तक घर नही पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। उस समय पता चला कि लड़की ट्यूशन पढने नहीं गई थी। दिन में आरोपित से बातचीत करते देखी गई और दोनों बस से जयनगर की ओर निकल गए। परिजन जयनगर गए तो ट्रेन निकल चुकी थी। केस के अनुसंधानकर्ता एसआई संतोष कुमार ने लड़की को राजस्थान से बरामद कर अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया अपहर्ता को न्यायिक हिरासत में भेज लड़की का मेडिकल जांच व 164 का बयान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.