दरभंगा, अप्रैल 28 -- विकास कुमार,कमतौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा नाबालिग लड़की को पुलिस ने चार दिन बाद बरामद कर लिया। अपर सह प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में एसआई सुभाष प्रसाद ने कार्रवाई करते हुए नामजद अहियारी दक्षिणी निवासी अजीत कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि गत 20 अप्रैल की रात आरोपी ने उनकी पुत्री को गलत नीयत से अगवा किया था। सामाजिक दबाव के बाद लड़की शनिवार को मुक्त हुई। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की का दोबारा हुआ अपहरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.