मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा 20 साल की युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं, नामजद आरोपित अमनौर निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर युवती के परिजन ने 11 अप्रैल को थाना में केस दर्ज कराया था। प्रभारी थानेदार शिबु कुमारी ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में भेज दिया गया है। युवती का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। इधर, भदई में पुलिस ने छापेमारी कर दो लीटर शराब के साथ अनुराग कुमार को गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.