अगवा युवती ने प्रेमी से रचाई शादी, वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मोतीपुर हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा युवती का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवती अपहरण नहीं, अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रही है। वीडियो में युवती कह रही है कि परिजन उसकी कहीं और शादी करवाना चाह रहे थे। उसे डर था कि उसके परिजन उसकी हत्या कर देंगे। हत्या के डर से वह प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली। युवती ने थानेदार को भी वीडियो भेजा है। उसने थानेदार से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। युवती ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराने की इच्छा जताई है। मामले में युवती के पिता ने मोतीपुर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें गौतम तिवारी को आरोपित किया है। पुलिस ने आरोपित युवक की मां को हिरासत में लिया था, जिसे छोड़ दिया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.