आजमगढ़, मई 17 -- आजमगढ़। पवई थाना की पुलिस ने युवती को अगवा कर धर्म परिर्वतन कराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवती के पिता ने आरोप लगाया था कि युवक उसकी बेटी को बहला फुसला कर भागा ले गया। उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद तबरेज निवासी ओरिल डिहवा थाना पवई को बलुआ मोड़ तिराहे से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...