रांची, मई 13 -- रांची। धुर्वा आदर्श नगर से अगवा युवक सौरभ को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि, अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गए। मामले में सौरभ की बहन तनु कुमारी ने विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। तनु ने पुलिस को बताया कि 11 मई को दो लोग उनके भाई का नाम पुकारते हुए घर में घुस आए। इसके बाद दोनों उनके भाई को अपने साथ ले गए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 25 हजार की रंगदारी देने का मैसेज आया। यह भी लिखा हुआ था कि अगर पैसे नहीं मिले तो उनके भाई को जान से मार दिया जाएगा, जिसके बाद तनु अपने पिता के साथ विधानसभा थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को आदर्श नगर से ही बरामद कर लिया। छानबीन में पता चला कि सौरभ और अपहरणकर्ताओं के बीच पैसों के लेन-देन का विवाद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...