अगवा बालक ने पांचवें दिन तोड़ दिया दम
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर के मुगरा बादशाहपुर से शनिवार सुबह अगवा सात साल के बालक ने रविवार को जहर खिलाने के बाद पांचवें दिन लखनऊ के हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। परिजन शाम को शव लेकर पहुंचे तो चीत्कार मच गया। जौनपुर के मुगरा बादशाहपुर धरमपुर निवासी चंद्रभान पटेल के सात साल के बेटे ऋषि को शनिवार सुबह उसके चाचा कमलेश ने स्कूल से बुलाकर अगवा कर लिया था। रविवार को कमलेश का शव फतनपुर के खाखापुर में पेड़ से लटकता शव मिला। जबकि ऋषि वहीं पर अचेत पड़ा था। कमलेश के कपड़ों में सल्फास मिला। इसके बाद लोगों ने अनुमान लगाया कि कमलेश ने ऋषि को जहर खिलाने के बाद खुद फांसी लगाई थी। ऋषि को सीएचसी गौरा से प्रयागराज ले जाया गया था लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लखनऊ ले गए थे। लखनऊ में गुरुवार सुबह उसकी सांस थम गईं। पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.