मधेपुरा, अक्टूबर 6 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भलुआही गांव से बीते 29 सितंबर को कथित तौर पर अगवा किए गए नाबालिग युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। मामले में नामजद मुख्य आरोपी दिलखुश कुमार को भी हिरासत में ले लिया गया। आरोपी युवक भी नाबालिग बताया जा रहा है। दोनों को रेल थाना खगड़िया से हिरासत में लिया गया। बरामदगी के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के निर्देश के मुताबिक युवती को उसके माता - पिता के हवाले सौंप दिया गया। आरोपी युवक को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बीते 29 सितंबर को सुबह युवती अपनी मां के साथ सड़क पर घूमने निकली थी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: नाबालिग को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा पूर्व से घात लगाए सभी आरोपियों ने हथियार के बल पर युवती को उसकी म...