अगवा नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा नाबालिग लड़की को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। मामले में एक आरोपित धनंजय कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केस के आईओ एएसआई महेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि लड़की और अपहर्ता को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहां लड़की का बयान कराया जाएगा। बताया जाता है कि लड़की की मां ने 12 अगस्त को थाना में पुत्री को अगवा कर लेने की एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने कहा कि उसकी पुत्री मवेशी का चारा लेने गयी थी। वहां पहले से घात लगाए सुजौला गांव के धनंजय कुमार, राजा कुमार, हलचल कुमार समेत 11 लोगों ने उसकी पुत्री को जबरन उठा लिया और गाड़ी में बैठाकर देवरिया की ओर निकल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.