अगवा नवजात बरामद, अपहर्ता को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- लालगंज। देहात कोतवाली क्षेत्र के मझिलहा ढेकहाई निवासी विश्वनाथ सिंह को पुलिस ने गुरुवार को सुबह रोडवेज बस स्टाफ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अगवा किए गए नवजात शिशु को भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नवजात को अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। आरोपित मुकदमे में वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से नवजात शिशु को भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.