बाराबंकी, अप्रैल 27 -- देवा शरीफ। कर्नाटक से अगुवा की गई महिला को रविवार को देवा कस्बे से बरामद किया गया। बरामद महिला और उसके बच्चे को कर्नाटक की पुलिस अपने साथ ले गई। देवा आदर्श नगर पंचायत के मोहल्ला हुज्जाजी में एक किराए के मकान पर महिला अपने बच्चों के साथ एक युवक के साथ रह रही थी। कर्नाटक पुलिस का कहना है कि महिला उसके बच्चे और साथ में रह रहे युवक को मुकदमे के आधार पर पुलिस अपने साथ लिए जा रही है। सूत्रों से पता चला है महिला अपने पति को धोखा देकर युवक के साथ भाग आई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.