आगरा, जून 6 -- कोतवाली क्षेत्र से अगवा हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। जबकि आरोपी को हरियाणा राज्य से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि गत 29 मई को कोतवाली में किशोरी के अगवा होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी आशीष पुत्र प्रेमकुमार निवासी नगला अस्तल सहावर गेट कासगंज को शुक्रवार को बेगमपुर खटोला बीकानेर चौराहा सेक्टर 74 गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- कांड की अपहृता बरामद, मेडिकल को भेजा पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। यह भी...