कौशाम्बी, जनवरी 31 -- अगवा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के एक आरोपी को शनिवार सुबह संदीपन घाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी रवि पुत्र शंकर ने बहला-फुसलाकर 24 अप्रैल 2025 को इलाके की एक किशोरी को अगवा कर लिया था। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा कायम हुआ था। बरामदगी के बाद किशोरी ने अपने बयान में आरोपी पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने दुराचार व पॉक्सो की धारा बढ़ा दी। साथ ही आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी। शनिवार सुबह गांव के समीप से गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.