कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर देहात, संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगवासी में पेयजल योजना में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी मीनू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण सुरक्षित पेयजल जल स्त्रोतों की स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जल पद यात्रा प्रभात फेरी, जल बन्धन, जल संकल्प आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहाकि जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निरंतर पूरा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.