फतेहपुर, मई 7 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मददअलीपुर मजरे रामपुर गांव में बुधवार शाम बारात के दौरान तमंचा लेकर डीजे की धुन पर डांस कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट भेज दिया। चंदनामऊ मजरे कोट गांव से बारात मददअलीपुर आई थी। बारात में चित्रकूट जनपद के सरधुवा थाना क्षेत्र के बडहर का पुरवा मजरे सुरवल गांव निवासी शिव औतार उर्फ शिवा निषाद भी शामिल था। अगवानी के दौरान वह हाथ में तमंचा लेकर डांस कर रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। थाना प्रभारी बच्चे लाल सरोज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.