कौशाम्बी, जून 19 -- पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत का शिकार हुए चचेरे भाइयों का शुक्रवार को गम और गुस्से के बीच अंतिम संस्कार किया गया। दोनों के शव अगल-बगल ही दफन किए गए। इस दौरान सभी की आंखें नम रहीं। मुक्त कंठ से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग बुलंद हुई। नेवादा निवासी छह वर्षीय दीपांशु पुत्र राजेश कुमार व सात वर्षीय आदित्य पुत्र राकेश कुमार चचेरे भाई थे। इनके पिता मजदूरी करते हैं। गुरुवार सुबह दोनों भाइयों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। यह गड्ढा बालू का अवैध भंडारण करने वालों ने खोदवाया था। शुक्रवार शाम लगभग तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद बच्चों का शव एंबुलेंस से घर पहुंचा। यह भी पढ़ें- विधायक पूजा ने पोंछे पीड़ित परिजनों के आंसू लाश देखते ही परिवार वालों का जख्म ताजा हो गया। वह दहाड़े मारकर रो पड़े। कोई बच्चों से लिपटकर रो र...