नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Guru Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु के नक्षत्र परिवर्तन की घटना अत्यंत शुभ और प्रभावशाली मानी जाती है। गुरु को धन, संतान, भाग्य और ज्ञान आदि का कारक माना जाता है। 31 अक्टूबर 2026 को गुरु मघा नक्षत्र में आ गए हैं और इस नक्षत्र में 24 जनवरी 2027 तक रहेंगे। मघा नक्षत्र में गुरु करीब 81 दिन तक बने रहेंगे। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं मघा नक्षत्र गोचर काल में गुरु पर केतु का प्रभाव भी बना रहेगा। मघा नक्षत्र का संबंध उन लोगों से माना जाता है जो उच्च पदों या प्रतिष्ठित संस्थानों में हैं। कहा जाता है कि गुरु जिस भाव या नक्षत्र से गुजरते हैं उसके प्रभावों में वृद्धि कर देते हैं। इसलिए यह समय व्यक्तिगत जीवन में बड़े फैसलों, सत्ता, पावर और कार्यक्षेत्र में परफॉर्मेंस को आगे लेकर जाएग...