नई दिल्ली, मई 31 -- शनि देव इस समय मीन राशि में विराजमान हैं। इसके चलते कुंभ, मीन और मेष राशि के जातक साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। आमतौर पर साढ़ेसाती का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है, लेकिन ज्योतिष में ऐसा नहीं माना जाता कि साढ़ेसाती हमेशा परेशानी ही देती है। कई बार यह समय व्यक्ति को उसकी मेहनत का फल भी दिलाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आने वाले करीब 7 महीने कुंभ, मीन और मेष राशि के लोगों के लिए कुछ अच्छी खबरें लेकर आ सकते हैं। इस दौरान रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कारोबार करने वालों को भी फायदा मिलने के संकेत हैं।कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। ऐसे में पिछले कुछ समय से जिन लोगों को कामकाज या आर्थिक मामलों में दिक्कतों का सामना कर...