नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- महिंद्रा के लिए साल 2026 काफी शानदार रहा है और कंपनी अब 2027 की भी जोरदार तैयारी कर रही है। आने वाले 6 महीनों में कंपनी तीन ऑल-न्यू मॉडल लॉन्च कर सकती है। इनमें एक सब-4 मीटर SUV, एक इलेक्ट्रिक एसयूवी और एक लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक शामिल है। इन तीनों मॉडल को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनमें एक एसयूवी ऐसी भी है, जो लॉन्च होने के बाद ब्रेजा और नेक्सॉन को टक्कर देगी। तो आइए जानते हैं इन अपकमिंग महिंद्रा एसयूवी के बारे में।Mahindra Vision S महिंद्रा विजन S को 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसे पहली बार अगस्त 2025 में कॉन्सेप्ट के तौर पर दिखाया गया था। पिछले कुछ महीनों में इसके कई टेस्ट मॉडल नजर आ चुके हैं। विजन S में बॉक्सी और अपराइट एसयूवी वाला डिजाइन मिलेगा। फ्रंट में इन्वर्टेड ...