नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- Budh Rashifal Mercury Transit, बुध राशिफल: बुध का गोचर करना सभी राशियों को प्रभावित करता है। ग्रहों के राजकुमार बुध इस समय शुक्र की राशि में बैठे हुए हैं। इस साल तुला राशि में ज्यादा दिनों के लिए बुध विराजने वाले हैं। बुद्धि, व्यापार और जुबान के कारक बुध अक्टूबर के महीने में कई बार अपनी चाल बदलने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 दिसंबर तक बुध तुला राशि में ही विराजमान रहने वाले हैं। 12 अक्टूबर के दिन बुध विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। 24 अक्टूबर के दिन बुध वक्री होने जा रहे हैं। 25 अक्टूबर के दिन बुध अस्त होने वाले हैं। ऐसे में बुध की चाल बदलने से कुछ राशियों के अच्छे दिन आने वाले हैं। आइए पंडित जी से जानते हैं बुध की चाल से किन राशियों को बंपर लाभ हो सकता है -अगले 57 दिन में 8 राशियों को अचानक धन ला...