नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- Transit Mangal Rashifal Gochar 2026 मंगल राशिफल : पिछले महीने से ही मंगल कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा की इस राशि में मंगल अगले 5 दिन और रहने वाले हैं। मंगल की एनर्जी काफी तीव्र होती है और इसकी बदलती चाल का असर 12 राशियों पर पड़ता है। किसी की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ जाती हैं तो वहीं किसी की जिंदगी में सब कुछ फेवर में आने लगता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार मंगल गोचर से 12 नवंबर तक कुल 4 राशियों की जिंदगी रोशन होने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मंगल की एनर्जी से किन राशियों को आने वाले पांच दिन में सिर्फ लाभ ही लाभ मिलने वाला है।मंगल गोचर से इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ-मेष राशि मंगल गोचर का लाभ मेष राशि वालों को खूब मिलने वाला है। अगले कुछ दिन एनर्जी काफी अच्छी रहने वाली है। नौकरी में ग्रोथ के ...