अगले 5 दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार
कटिहार, जून 9 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मानसून की दस्तक से पहले जिले का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। अगले पांच दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश होने के संकेत हैं। मौसम में इस बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी, वहीं उमस की परेशानी बनी रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन और रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा तथा पुरवा हवा का प्रवाह जारी रहेगा। कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले में करीब 30 प्रतिशत बादल छाए रहे। देर रात तक जिले के विभिन्न हिस्सों में लगभग 0.6 मिलीमीटर वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 8...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.