मुंगेर, मई 4 -- ​मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले कुछ दिन किसानों और आम जनजीवन के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और जिले के अलग-अलग क्षेत्र में रुक-रुक कर लगभग 2.7 एमएम वर्षा दर्ज की गई। ​कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि बदलाव का असर सोमवार से दिखेगा। सोमवार को जिले में मानसून पूर्व की सक्रियता के कारण भारी बारिश (लगभग 32 एमएम) और गर्जन की स्थिति बनी रहेगी। किसान कटी हुई फसलों को सुरक्षित कर लें。 यह भी पढ़ें- अगले 48 घंटों में भारी बारिश और वज्रपात के आसार, अलर्ट जारीसावधानी...