कटिहार, जून 3 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जेठ माह की प्रचंड गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग और कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में अगले 48 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और देर रात तक जिले के विभिन्न भागों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे लगातार बढ़ रही उमस और गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और चिपचिपी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तक तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जबकि वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई। बाजारों, चौक-चौराहों और सड़कों पर दोपहर के सम...