कटिहार, अप्रैल 24 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में गर्मी और उमस का दोहरा असर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। गुरुवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप और भारी नमी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम का यही तेवर बना रहेगा, इसके बाद हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में करीब 40 फीसदी बादल छाए रहने, बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से चली पुरवा हवा ने गर्मी से राहत देने के बजाय उमस और बढ़ा दी। यह भी पढ़ें- अगले 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज दिनभर 7 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में दो डिग्री...