अगले 48 घंटे बाद और तपेगा कटिहार, बढ़ेगी उमस
कटिहार, जून 14 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मानसून पूर्व मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप, उमस भरी गर्मी और बादलों की आवाजाही के बीच लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश बढ़ती गई और दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे के बाद दिन और रात के तापमान में लगभग दो-दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे लोगों को और अधिक गर्मी तथा उमस झेलनी पड़ सकती है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में कमजोर पड़ा मानसून तो बढ़ी गर्मी, कब होगी बारिश; IMD ने क्या बतायातापमान की जानकारी 34 डिग्री अधिकतम रहा जिले का तापमान रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.