नई दिल्ली, जुलाई 26 -- Saturn Rashifal Shani Gochar 2026: कल से न्यायाधीश शनि अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। मीन राशि में शनि सीधी चाल चल रहे हैं। शनि ग्रह सोमवार से वक्री होने जा रहे हैं। शनि जब भी उलटी चाल में गोचर करते हैं तो सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालते हैं। शनि का वक्री चाल में गोचर करना कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है तो कुछ राशियों को परेशानी में भी डाल सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि का वक्री चाल में गोचर 27 जुलाई 2026 से रात में 01 बजकर 25 मिनट पर शुरू हो जाएगा। उलटी चाल में शनि का गोचर 11 दिसंबर 2026 को सुबह में 05:00 बजे तक होगा। शनि के वक्री गोचर से कुछ राशियों के लिए दिन शानदार रहने वाले हैं तो कुछ राशियों के लिए दिन दिक्कत भरे साबित हो सकते हैं। ऐसे में आइए पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानते हैं की शनि ...