शिमला, जून 6 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों तक हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से प्रदेश में एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और धूप खिलने से गर्मी का असर पहले की तुलना में अधिक महसूस किया गया। खासकर मैदानी और निचले इलाकों में दोपहर के समय तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी का प्रभाव और बढ़ सकता है। हालांकि 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव आने और कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जून तक राज्य के अधिकांश मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों ...