कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जिससे लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। खासकर दोपहर के समय चिलचिलाती धूप आम जनजीवन पर असर डालेगी। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे हल्की ठंडक महसूस हुई, लेकिन सूरज निकलते ही मौसम साफ और शुष्क हो गया। दिन चढ़ने के साथ तापमान तेजी से बढ़ा और दोपहर तक तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।आनेवाले दिनों में मौसम रहेगा शुष्ककृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह...