कटिहार, फरवरी 8 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में फरवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम ने स्थिरता के साथ ठंड का अहसास बनाए रखा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार अगले चार दिनों तक जिले में रात का न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जिससे सुबह और देर रात हल्की ठंड का असर महसूस किया जाएगा। वहीं दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही ठंड फिर से लौट आई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल किसी पश्चिमी विक्षोभ या वर्षा प्रणाली के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं, जिस कारण आसमान साफ और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। 8 से 16 कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.