समस्तीपुर, जून 10 -- समस्तीपुर । दिन शुरू होने के धूप की तपिश ने मंगलवार को लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई। स्थिति यह रही कि सुबह 11 बजे तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर में सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। आर्द्रता 41 प्रतिशत रहने से उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। यह भी पढ़ें- अगले 3 दिनों तक नहीं मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, रहें सतर्क मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिलने के ...