नई दिल्ली, मई 12 -- मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में अगले तीन घंटों में बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद मंडल के कई जिलों में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज़ रफ्तार में हवा चलने के साथ गरज-चमक संग बारिश और आसमान में दिन में ही काली घटा छा जाने से अंधेरा हो गया। लोगों को इससे गर्मी से भले ही राहत मिली लेकिन काम के सिलसिले में निकले लोगों को घरों और अन्य स्थानों पर कैद हो जाना पड़ा। फिलहाल मौसम विभाग ने इस इलाके के लिए अगले कुछ घंटों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडल के मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा और संभल के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार सुबह आसमान में घने काले बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरा पसर गया। तेज़ रफ़्तार हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश के दौरान थोड़ी देर के लिए आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.