कटिहार, अप्रैल 15 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में गर्मी अब धीरे-धीरे अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन और रात के तापमान के बीच 14 डिग्री का बड़ा अंतर देखने को मिला। सुबह के समय हल्की ठंडक और सुहावना मौसम लोगों को राहत देता रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तेज धूप और बढ़ती उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि रात का तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे धूप की तीव्रता और अधिक महसूस होगी।उमसभरी गर्मी से परेशान रहे लोगदिन के समय उमस भरी गर्मी लोगों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.