कटिहार, मार्च 24 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में हुई हल्की बारिश के बाद मौसम फिलहाल सुहाना हो गया है, लेकिन अब पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार को दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे तापमान सामान्य बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 5 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही, जिससे वातावरण में हल्की ठंडक बनी रही। सुबह और शाम के समय मौसम विशेष रूप से सुखद महसूस किया गया।हालांकि, आने वाले 24 घंटे में मौसम का रुख बदलने की संभावना जताई गई है। दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इससे दिन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.