कटिहार, फरवरी 28 -- कटिहार, वरीय संवाददाता फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान पूरी तरह साफ रहा और दिन भर धूप खिली रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में हल्की वृद्धि और रात के तापमान में कमी की संभावना है। सुबह से ही पछुआ हवा 7 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रही। दोपहर तक धूप तेज हुई, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ, वहीं देर शाम और रात में ठंडक फिर से बढ़ने लगी। साफ आसमान और शुष्क मौसम के कारण तापमान में यह अंतर और स्पष्ट महसूस किया जा रहा है। बदलते मौसम को लेकर किसान सतर्क ग्रामीण इलाकों में किसान बदलते मौसम को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.