अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में कमी और आसमान में छाया रहेगा बादल
कटिहार, अगस्त 1 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में अगस्त की शुरुआत मानसून की मेहरबानी के साथ हुई है। शनिवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि हवा में अधिक नमी रहने से उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी और आसमान में करीब 90 फीसदी तक बादल छाए रहेंगे। जिले में अगले पांच दिनों तक लगातार अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। इससे धान की खेती को नया संबल मिलेगा, जबकि निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका को देखते हुए किसानों को खेतों का नियमित निरीक्षण करने की जरूरत होगी। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.