वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। चक्रवात एवं सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को मौसम में बदलाव के आसार हैं। अनुमान है कि अगले 24 घंटे में बादलों की आहट होगी। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। इस बीच गुरुवार को सुबह तेज धूप निकली थी। दिन चढ़ते ही तापमान और बढ़ रहा था। दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा 37.6 और रात का सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बनारस, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर सहित अन्य इलाके में तेज हवा और गरज-चमक के साथ ही बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव के आसार दिख रहे हैं।

ह...