अगले 24 घंटे में और चढ़ेगा पारा, देर रात बूंदाबांदी के आसार
कटिहार, मई 15 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार में मौसम का मिजाज लगातार करवट ले रहा है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में करीब 80 फीसदी बादल छाए रहने के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। अब अगले 24 घंटे में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में जिलेवासियों को चिलचिलाती धूप और पसीना छुड़ाने वाली उमस का सामना करना पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवा का प्रभाव जिले में लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को 8 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवा ने वातावरण में नमी बढ़ा दी, जिससे दिनभर उमस महसूस की गई। उन्होंने कहा कि देर रात तक जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं, लेकिन इससे तापमान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.