अगले 24 घंटे काफी अहम... झाररखंड, UP-MP समेत इन राज्यों में भारी तबाही की आशंका! IMD का महा-अलर्ट
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- IMD Alert Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि बंगाल की खाड़ी से उठा डिप्रेशन अब झारखंड और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों के ऊपर पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों में कई राज्यों में मॉनसून का अत्यंत रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। हलांकि कोलकाता और आस-पास के इलाकों में मौसम बेहतर होने की उम्मीद जगी है। एक दिन पहले शहर में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। लेकिन IMD ने झारखंड की ओर बढ़ रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण बंगाल के कई जिलों में अभी भी भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। IMD के मुताबिक, बुधवार की सुबह तक पश्चिमी जिलों- पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश होने की संभावना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.