चाईबासा, अप्रैल 13 -- चाईबासा, संवाददाता। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार 15 वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग का सबसे ज्यादा राशि पंचायतों को मिली है। अगले 10 से 15 दिनों में राज्य वित्त आयोग की राशि पंचायतों तक पहुंच जाएगी। इस बार राज्य के हर एक पंचायत के हिस्से में करीब 52 लाख रुपये की राशि आई है। वे सोमवार को कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रमंडल के मुखियाओं को मंच से सम्मानित किया गया। मुखिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य के मुखिया के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय में मुखिया उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कई तरह की चुनौतियों और परिस्थितियों से लड़ते...