नई दिल्ली, अगस्त 16 -- इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड भारत में तेजी से बढ़ रही है। बीते कुछ महीनों में कई इलेक्ट्रिक वीइकल्स की मार्केट में एंट्री हुई है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। आने वाले दिनों में इंडियन मार्केट में कई नई इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री होने वाली है। इनमें टाटा एमजी मोटर, हुंडई और मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। इन नई कारों का लॉन्च अगले 12 महीनों हो सकता है। इनमें थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी से लेकर इलेक्ट्रिक एमपीवी और कॉम्पैक्ट EV तक शामिल हैं।MG Hector Tomahawk EV JSW MG Motor India की MG Hector Tomahawk को 26 अगस्त को इसके प्योर इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च किया जाएगा। यह एसयूवी चीन में बिकने वाली Wuling Starlight 560 पर बेस्ड होगी। इसके बाद इसका plug-in हाइब्रिड वर्जन भी आ सकता है। ईवी वर्जन में आगे की...