नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- भारत में सब-4 मीटर एसयूवी की जबरदस्त डिमांड है। मार्केट में एक से बढ़ कर एक सब-4 मीटर एसयूवी हैं। छोटी कारों से अपग्रेड करने वाले कई ग्राहक इस सेगमेंट पर स्विच करते हैं। यही वजह है कि लगभग हर बड़ी कार कंपनी के पास इस कैटेगरी में कम से कम एक मॉडल जरूर मौजूद है। अगर आप भी इस सेगमेंट की एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आने वाले 12 महीनों में इस सेगमेंट में कई नए मॉडल और अपडेटेड यानी फेसलिफ्टेड एसयूवी की एंट्री हो सकती है। इनमें मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट से लेकर रेनो ब्रिजर और हुंडई आयोनिक P जैसी गाड़ियां शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।Maruti Fronx Facelift मारुति सुजुकी अगले साल फ्रॉन्क्स का अपडेटेड मॉडल ला सकती है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल ...