नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- भारत में Sub-4 Metre SUV सेगमेंट इस समय सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में से एक है। लगभग हर बड़ी कार कंपनी की इस कैटेगरी में कोई न कोई SUV मौजूद है। ग्राहकों की बढ़ती पसंद को देखते हुए कंपनियां लगातार अपने मौजूदा मॉडल अपडेट कर रही हैं और नए मॉडल भी ला रही हैं। आने वाले 12 महीनों में इस सेगमेंट में कई बड़ी लॉन्चिंग देखने को मिल सकती हैं। इनमें Electric, CNG, Hybrid और पेट्रोल-डीजल SUVs शामिल होंगी।Hyundai HE1i हुंडई की भारत आने वाली पहली डेडिकेटेड इलेक्ट्रित SUV HE1i की फिलहाल भारत और विदेशों में टेस्टिंग चल रही है। यह A-SUV E-GMP (K) Born-Electric Platform पर बेस्ड होगी। इसमें 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। इसकी मैक्सिमम क्लेम्ड रेंज 500 km से ज्यादा हो सकती है। हुंडई की य...