रांची, मार्च 1 -- रांची नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो ने शनिवार को अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि वह विकास के लिए आई हैं। रांची को सच मायने में राजधानी के अनुरूप बनाने के लिए काम करेंगी। हिन्दुस्तान से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजधानी रांची की सबसे बड़ी समस्याएं जलजमाव, ट्रैफिक और पेयजलापूर्ति हैं, जिनके समाधान के लिए उनके पास स्पष्ट रोडमैप तैयार है। पद्भार संभालते ही उनके पहले 100 दिन जनता को समर्पित होंगे। इन 100 दिनों में होल्डिंग टैक्स और पानी के बिल जनता पर बोझ नहीं बनें, पुराने भवनों के नियमितीकरण के लिए सरल नियम बनाने के साथ राजधानी को ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य स्वच्छता और विकास के मामले में रांची को इंदौर से भी बेहतर बनाने का है।पेयजल, बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.